''/>

कोरोना काल में घर का सैनिटाइजर



 क्या कोरोना संकट काल में आप भी सेनेटाइजर खरीदने का सोच रहे है ?
अगर हां तो यह पोस्ट आपके लिए है ।
आप घर बैठे भी सेनेटाइजर बना सकते है ।

घर पर सैनिटाइजर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस नीचे बताई जरूरी सामग्री की जरूरत होगी:
  • आइसोप्रोपिल एल्कोहॉल (isopropyl alcohol)
  • एलोवेरा जेल (aloe vera gel)
  • टी ट्री ऑयल (tea tree oil)
एक अच्छा रोगाणु-रोधक हैंड सैनिटाइजर बनाने के लिए एक भाग एलोवेरा में दो भाग आइसोप्रोपिल एल्कोहॉल को मिलाएं। ये आपको मेडिकल स्टोरी पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इसमें कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल मिलाएं। स्क्वीज बोटल में इन्हें मिलाकर अच्छे से शेक कर लें। आपका सैनिटाइजर बनकर तैयार है। अब आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एल्कोहॉल की मात्रा 60 प्रतिशत के आसपास रहती है। CDC के अनुसार, अधिकांश कीटाणुओं को मारने के लिए यह न्यूनतम मात्रा है।

घर पर सैनिटाइजर स्प्रे बनाएं

घर पर सैनिटाइजर स्प्रे बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत होती है:
  • आइसोप्रोपिल एल्कोहॉल (Isopropyl alcohol)
  • ग्लिसरोल या ग्लिसरीन (Glycerol or glycerin)
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen peroxide)
  • डिस्टिल्ड वॉटर (Distilled water)
  • स्प्रे बॉटल (Spray bottle)

घर पर सैनिटाइजर स्प्रे बनाने का तरीका:

एलोवेरा अपना काम अच्छे से करता है लेकिन यह त्वचा को चिपचिपा कर देता है। सैनिटाइजर स्प्रे की यह विधि कम चिपचिपा करती है। साथ ही डब्लूएचओ ने भी इसे रिकमेंड किया है। इसे बनाने के लिए डेढ़ कप एल्कोहॉल में दो चम्मच ग्लिसरोल मिलाएं। आप ग्लिसरोल को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह बहुत जरूरी चीज है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से लिक्विड मिक्स अच्छे से हो जाता है और हाथ एल्कोहॉल और दूसरे लिक्विड से दूर भी रहते हैं। हालांकि, अगर आपको ग्लिसरोल नहीं मिलता तो आप बाकी की चीजों को मिलाकर सैनिटाइजर बनाएं। इसमें एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एक चौथाई डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं।
अब इस सॉल्युशन को स्प्रे बॉटल में भर दें। यह जेल नहीं, स्प्रे है। इसे सुगंधित करने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें इसमें लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल न करें। बाकी आप कोई भी एसेंशियल ऑयल को यूज कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments