Sapne Me Saap Dekhna: आज यहां हम बात करेंगे सांप से जुड़े उन सपनों के बारे में जो अधिकतर लोगों को आते हैं। जानिए क्या है इन सपनों का मतलब?
Snake Dream Interpretation: स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने ऐसे ही नहीं आते। हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। जानकार बताते हैं कि सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। बस जरूरत होती है इन सपनों के अर्थ को समझने की। आज यहां हम बात करेंगे सांप से जुड़े उन सपनों के बारे में जो अधिकतर लोगों को आते हैं। जानिए क्या है इन सपनों का मतलब?
सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना: ये सपना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है या आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
सपने में सांप आपका पीछा कर रहा हो तो: ये सपना अशुभ माना जाता है। ऐसा सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आप भविष्य को लेकर डरे हुए हैं और आपको किसी बात की चिंता सता रही है।
सपने में सांप का डंसना: ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द कोई गंभीर रोग पकड़ने वाला है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Exampri इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं सपनों के रूप में उनकी पूर्ति का आभास कराती हैं। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म काल में देखे गए स्वप्न दस दिन में पूरे होते हैं, जबकि रात्रि के प्रथम पहर के स्वप्न एक वर्ष के बाद और रात्रि के दूसरे पहर के स्वप्न छह माह में पूरे होते हैं। तीसरी घड़ी का सपना तीन महीने में और आखिरी एक महीने में पूरा होता है। दिन के सपने अविश्वसनीय होते हैं। परंपरा के अनुसार अच्छे सपने नहीं बताने चाहिए और बुरे सपनों की चर्चा करनी चाहिए।
काल सर्प दोष से पीड़ित लोगों को अक्सर सपने में सांप, पहाड़, नदियां, समुद्र दिखाई देते हैं। वे कभी-कभी खुद को आसमान में उड़ते या ऊपर से गिरते हुए देखते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गजकेसरी योग होता है, उनके सपने अक्सर सटीक भविष्यवाणी का काम करते हैं। श्रावण मास में भगवान शिव के साथ सर्पों के दर्शन होते हैं।
0 Comments