चीन में एक व्यक्ति होटल में काम करता था। वो सांपो के व्यंजन बनाता था। लोग बड़े चाव से खाते थे। एक बार वो किसी विषैले सांप को गर्दन से काट कर उसके शरीर का व्यंजन तैयार कर रहा था। सांप का गर्दन कटे हुए लगभग १० मिनट हो गए थे। इतने में जिस प्लेट में उसका सर रखा था उसमे से उछल कर सांप ने उस व्यक्ति को काट लिया। १५ मिनट के अंदर ही अंदर उस व्यक्ति की मौत हो गयी। ऐसी कितनी ही घटनाएं होती हैं। गाँव के लोगों का ये मानना है की अगर सड़ा हुआ विषैला सांप भी है और उसके सर पर कोई पैर रख दे और उसके दांत अगर पैर में चुभ गए तो जहर प्रभाव दिखा सकता है। इसलिए सांप के सर को कुचला जाता है। सांप को कुचला ही नहीं जाता है अपितु उसको साबूत जमीन में गहरा गड्ढा खोद कर गाड़ दिया जाता है।
![]() |
Source: Quora |
सांप के डर से जानवर भी बिदक जाते हैं . डिस्कवरी चैनल पर एक प्रोग्राम में एक व्यक्ति ने एक सांप को पकड़ा और उसके दांत दिखाने के लिए उसका मुंह जबरदस्ती खुलवा रहा था। तब तक उस सांप ने जहर उगला जो गलती से उसकी आँख में चला गया। वो व्यक्ति घबरा गया और सांप को छोड़ दिया। फ़ौरन अपने असिस्टेंट से पानी की बोतल लेकर पानी के छींटे मारे। एक मिनट के अंदर उसकी आँखें लाल हो गईं। उसका जी मिचलाने लगा और उसे उल्टियां होने लगी। ऐसे प्रोग्राम में वहां डॉक्टर मौजूद होते हैं उन्होंने उसकी जान बचा ली। पर वो २४ घंटे बेहोश रहा। आप समझ सकते हैं सांप का जहर कितना विषैला होता है। इसलिए सांप से सावधान ही रहे। और निडर ना बनें।
0 Comments